Bounsi News: पापहरणी सरोवर की जल्द होगी गाद की सफाई,सरोवर की मछलियों की होगी नीलामी

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। लघु जल संसाधन विभाग के द्वारा करीब 2 करोड़ 9 लाख की राशि से ऐतिहासिक मंदार तराई अवस्थित पापहारिणी सरोवर के गाद की सफाई होनी है। इसके पूर्व सरोवर के जल को पूरी तरह निकाला जायेगा। इसके लिए 6 फरवरी को अनुमंडल अधिकारी अन्नू कुमारी की अध्यक्षता में मंदार तराई के गेस्ट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि सरोवर में काफी बड़ी-बड़ी और वेश कीमती मछलियां हैं। धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों द्वारा मछली के नीलामी का प्रस्ताव दिया गया था। इसके बाद अनुमंडल अधिकारी के निर्देश पर मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा सरोवर के मछलियों की जांच करायी गयी।  सरोवर में 1 किलो से करीब 10 किलो तक की विभिन्न प्रजाति की मछलियां मौजूद है। धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों ने बताया की नीलामी की तिथि जल्द तय की जायेगी। साथ ही यहां से मिले रुपये से मंदिर का विकास किया 

जायेगा। मालूम हो कि  ऐतिहासिक मंदार तराई अवस्थित पापहारिणी के इन बेशकीमती मछलियों की नीलामी की जायेगी। एक अनुमान के अनुसार सरोवर में 10 लाख रुपया से ज्यादा की मछली मिलेगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को इसका लाभ मिल पायेगा। सरोवर में वर्षों से जमे गाद की सफाई के लिए मछली की नीलामी की जायेगी। जिसको लेकर अंचलाधिकारी कुमार रवि और मत्स्य पदाधिकारी अमित कुमार की मौजूदगी में में स्थानीय मछुआरों की मदद से जाल के द्वारा कुछ मछली को किनारे तक निकला गया। इसके बाद तालाब की मछलियों का अनुमान लगाया गया। इसके बाद पुनः इन मछलियों को सरोवर में छोड़ दिया गया। अनुमान के मुताबिक तालाब में भारी मात्रा में मछलियां हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 9 से 10 लख रुपया हो सकती है। इस मौके पर धार्मिक न्यास समिति के राजीव सिंह, देवाशीष पांडे, राजाराम अग्रवाल, स्थानीय जयवंत सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गये थे। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बौंसी थाना के एसआई अमित कुमार सिंह को कांस्टेबल के साथ तैनात कर दिया गया था।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें