Rewari News : भारतीय जनता पार्टी की ओर से "गांव चलो अभियान" की शुरुआत को लेकर बैठक आयोजित

रेवाड़ी में भाजपा की ओर से "गाँव चलो अभियान" के विषय को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें रेवाड़ी मंडल में रहने वाले सभी बूथ कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय कार्यकर्ता तक को आमंत्रित किया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला व मंडल द्वारा जो बूथ स्तर तक के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं उनको पूरी निष्ठा से पूर्ण करें नमो व सरल ऐप डाउनलोड करें और यह चिंता करे कि हमारी सरकार के द्वारा दिए गए लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे। इसी कड़ी में विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव ने सरकार की नीतियों के बारे में विस्तार से बताया कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने महिला सशक्तीकरण एवं स्वयं सहायता समूह के विषय पर चर्चा की गाँव चलो अभियान के जिला संयोजक सुनील ग्रोवर ने गाँव चलो अभियान के विषय पर विस्तार से बताया। 



इस अवसर पर डी. एम. यादव को मंडल का संयोजक व रुचिका नागपाल को मंडल सह संयोजक नियुक्त किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष व नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय व्यापार संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्ती पर पगड़ी व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला रेवाड़ी की महिला मोर्चा की अध्यक्षा डॉ कविता यादव, कृष्णा यादव, अशोक मुदगिल, दीपा भारद्वाज, चाँदनी चांदना, सोनिया आहूजा, नीरू भारद्वाज, मंडल के उपाध्यक्ष दिपेश भार्गव, प्रेमराज, रुचिका नागपाल, मंडल महामंत्री संजय चौहान, नितिन चांवरिया एडवोकेट, मंडल सचिव रिंकु सैनी, सरोज सिक्का, तिलक राज गौड़, नंदलाल ढींगडा आईटी सेल सौमेश सैनी, कोषाध्यक्ष जगमोहन अग्रवाल, मीनू ग्रोवर, महावीर सूद, इन्द्र अरोड़ा, रामपाल यादव, जगराम गुर्जर, भवानी शंकर, दलीप गुप्ता, अशोक यादव एडवोकेट, महेश राजा यादव, संजीव जैन, रवींद्र खंडेलवाल, पुष्पा मुदगिल, महावीर स्वामी, करण सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें