Chandan News: मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर सोभा यात्रा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जन्म भूमी अयोध्या में बाल लला श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 22 जनवरी 2024 को देश भर सहित बांका जिले के चांदन प्रखंड क्षेत्र चांदन बाजार,सुईया बाजार,कटोरिया एवं भैरोगंज में बजरंग दल आदि सनातन धर्म के राम भक्तों नें भव्य सोभा यात्रा निकाली।जिनमें भैरोगंज बाजार बजरंग दल के संचालक अमित कुमार यादव के नेतृत्व में सेंकड़ों युवा राम भक्तों ने हाथ में छोटे बड़े आकार के हनुमान पताका लहराते हुए, गाजे बाजे के साथ डीजे के धुन जय घोष लगाया। पैदल सोभा यात्रा निर्धारित समय अनुसार सुबह 


9:30 बजे भैरोगंज थाना मोड़ से हाई स्कूल से वापस होते हुए भैरोपुर नोनिया कुमराडीह मंझली सिधुडीह होते हुए भैरोगंज शिव मंदिर में सोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न किया। सोभा यात्रा में आनंदपुर ओ पी अध्यक्ष सुनील कुमार,अवर निरीक्षक श्याम जी रजक आदि पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि में  सोभा यात्रा समापन तक डटे रहे। वहीं भैरोगंज बाजार बजरंग दल व स्थानीय समाजसेवी भक्तों के सहयोग से अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठान के शुभ अवसर पर रात्रि जागरण हेतु भजन-कीर्तन का आयोजन किया। तत्पश्चात इस मौके पर खिचड़ी प्रसाद वितरण किया। जबकि भक्तों नें शाम होते ही खुब पटाखा फोड़े और दीप जलाकर खुशियाँ मनाई।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें