Bounsi News: निर्जर वृंद की स्टोरी आइएएस का धर्मा प्रोडक्शन एवं कसक का राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा किया गया चयन

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। सफलता तब ही मिलती है जब आप परिपक्व होते हैं। इंसान बड़ा हो जाता है पर हर कोई परिपक्व नहीं हो पाता। बचपन से ही हम सुनते हैं -अपने पैरों पर खड़ा होना, इसका मतलब होता है परिपक्व होना। परिपक्वता वह समझदारी है जिससे आप दुनिया को आसानी से समझ सके और आने वाले दुखों और मुसीबतों का सामना कर सके। जब तक आप अपने ऊपर आए इन मुसीबतों को हटा नहीं देते तब तक आप सफलता प्राप्त नहीं कर सकते इसलिए परिपक्वता को समझना जरूरी है। इसी कड़ी में मंदार के लाल 27 वर्षीय निर्जल वृंद की कहानी को प्रख्यात फिल्म निदेशक करण जौहर की फिल्म निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने चुन लिया है। अब वो उनकी कंपनी के लिए स्क्रिप्ट लिखेंगे। मूल रूप से निर्जल वृंद मंदार की धरती के बौंसी प्रखंड अंतर्गत झरना गांव के निवासी सरपंच संघ बौंसी के पुर्व अध्यक्ष अमित सिन्हा के परिवार से आते हैं। जो मंदार की प्रतिभा के रूप में हिंदी फिल्म जगत में नवोदित फिल्म राइटर में अपनी पहचान 


बना रहे हैं। निर्जल ने पत्रकारों को बताया कि वह आइएएस नाम के स्टोरी पर काम कर रहे हैं। इसे करण जौहर की टीम द्वारा फिल्माया जायेगा। निर्जल वृंद ने बताया कि उन्होंने नाथनगर के सुखराज राय हाइस्कूल से मैट्रिक पास किया। इंटर की पढ़ाई टीएनबी से हुई है। वर्तमान मे तिलकामांझी विश्वविद्यालय से पीएचडी कर रहे है। उन्होंने बताया कि कहानियां लिखने की बचपन से उनकी आदत थी। उनके पिता खगेंद्र कुमार टीएमबीयू में कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि वह अपनी कहानियां फिल्म डायरेक्टर को भेजते रहते हैं। इसी क्रम में उनकी स्टोरी को चुना गया। निर्जल ने बताया कि वे आइ.ए.एस नाम के स्टोरी पर काम कर रहे हैं। जिसे प्रख्यात फिल्म निदेशक करण जौहर की टीम द्वारा फिल्माया जाएगा। ग्राम समाचार से बातचीत में निर्जर ने बताया कि प्रोडक्शन की ओर से आइएएस स्टोरी पर काम आगे बढ़ाते हुए फरवरी में स्क्रीन प्ले किया जायेगा। इस फिल्म के लिए अभिनेता के लिए कार्तिक आर्यन व अभिनेत्री के लिए अनन्या पांडेय का लगभग सेलेक्शन हो गया है। बातचीत में निर्जर ने बताया कि नये साल में सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोडक्शन ने उनकी स्टोरी कसक का चयन किया है। कसक कहानी न्याय व्यवस्था के थीम पर है। कई लोग अपने जीवन काल में थाना व कोर्ट का चक्कर लगाते-लगाते बूढ़े हो जाते हैं। इस स्टोरी पर भी काम शुरू हो गया है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें