Bounsi News: मंदार की बेटी ने बिहार सचीवालय सेवा में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर हासिल की सफलता

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। सपने वे नहीं होते जो बंद आंखों में आते हैं, बल्कि सपने तो वे होते हैं जो खुली आंखों से काबिलियत के दम पर हासिल की जाती है। उक्त बातों को चरितार्थ किया है। बौंसी प्रखंड के क़स्बा मंदार पंचायत अंतर्गत झापनिया गाँव  निवासी आनंदी पंडित की पोती एवं दिवाकर पंडित की पुत्री जुही कुमारी ने। जुही कुमारी  ने बिहार सीजीएल 3 में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर प्रखंड क्षेत्र सहित माता पिता का नाम रोशन किया है। जुही कुमारी  ने बिहार सचीवालय सेवा में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल किया है। खास बात यह है कि जुही कुमारी ने पहले ही प्रयास में सफलता पाई है। जुही कुमारीकी सफलता से पूरा परिवार बेहद खुश है। मगर यहाँ तक का सफर आसान नहीं था। ग्रामीण परिवेश और सुविधाओं के अभाव के बावजूद दिन रात इस सफलता के लिए मेहनत की है। जुही कुमारी ने अपने इस उपलब्धि का पूरा श्रेय अपने 

माता-पिता को दिया है। सभी परिवार के लोगों ने जुही कुमारी को बधाई दी। उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि जुही कुमारी के पिता एक किसान हैं और माता साधारण गृहणी है। इनकी पढ़ाई में काफी दिक्कतें आई थी। इन सारी दिक्कतों का सामना करते हुए इन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के साथ सफलता हासिल की है। बताते चलें कि जुही कुमारी की इंटर की  पढ़ाई एल एन डी कॉलेज में हुई थी। इसके बाद उन्होंने स्नातक की पढाई सी एम कॉलेज से पूर्ण की। सबसे अहम बात ये है कि, जुही कुमारी ने 2022 में बिहार पुलिस की भी परीक्षा दी थी और सफल रहीं थीं। फिर जुही ने 2023 में राजस्व कर्मचारी की भी परीक्षा दी थी और इसमें भी सफलता हाथ लगी थी। पुनः  इस बार जुही कुमारी ने बिहार सचीवालय सेवा में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के पद पर सफलता प्राप्त कर अपने माता पिता का मान बढ़ाया है।

रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें