Boarijor News: प्रखंड प्रमुख ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

ग्राम समाचार(गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखण्ड प्रमुख जसिन्ता हेम्ब्रम ने विभिन्न पंचायत के विभिन्न गांव में लोकजन कल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास विधिवत पूजा अर्चना के बाद नारियल फोड़ कर किया। जिसमें लगभग दस लाख रुपये की लागत के योजनाओं का शिलान्यास किया।

जिसमें दलदली गोपालपुर पंचायत के केन्दुआ गांव में शिवान हांसदा का पेयजल कुप मरम्मति कार्य 1,34,900 लागत से, बहेलियाचक में कुआ मरम्मति कार्य 1,13,800 लागत से, बाघमारा पंचायत के बड़ा दोरमा गांव में लखन मुर्मू का पेयजल कुप मरम्मति कार्य 1,31,600लागत से, डकैता पंचायत के रानीडीह गांव में गोविंद किस्कू के घर से खेत तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य 2,49,700 लागत से, वहीं बड़ा भोड़ाय पंचायत के कासी टोला भोड़ाई में अर्जुन मरांडी घर से अनुपलाल हांसदा के घर तक नाली निर्माण कार्य 2,49,000 लागत से, मेघी पंचायत के कोल्हुआ गांव में उत्कमित मध्य विद्यालय में फैबर ब्लोक निर्माण कार्य 2,10,700 लागत से किया जायेगा।

इस मौके पर राजु कुमार ,सुरज हांसदा ,समिति सदस्य सुष्मिता हेम्ब्रम, समिति सदस्य अंजली देवी समिति सदस्य प्रिति हेम्ब्रम समिति सदस्य सुनिता मुर्मू, मनोज टुडू ,सुरज हांसदा,चांदनारायण मुर्मू, मोतिलाल मुर्मू आदि मौजुद थे।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें