Rewari News : भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी का विस्तार किया, हीरालाल व संजय लिसान बने किसान मोर्चा जिला महामंत्री



रेवाड़ी में सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मबीर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उनके साथ जिला महामंत्री सत्यदेव यादव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सत्यदेव यादव ने बताया कि किसान मोर्चा भाजपा का एक अहम मोर्चा है। केन्द्र व प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेकों योजनाएं चला रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि देश का किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मबीर यादव ने प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष सुखविंदर मांढी, जिला प्रभारी मुकेश गौड, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चैहान व वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श कर किसान मोर्चा की नई कार्यकारिणी का गठन किया। नई कार्यकारिणी में, हीरालाल व संजय लिसान को किसान मोर्चा जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष पद पर सरला, जयभगवान, जसबीर यादव, सचिव जिपिन, मीरसिंह सरपंच, देव प्रकाश यादव व अमित छिल्लर को नियुक्त किया गया है। जिला अध्यक्ष धर्मबीर व जिला महामंत्री सत्यदेव यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को माला पहनाकर उन्हें नया दायित्व सौंपा व बधाई भी दी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महामंत्री व जिला अध्यक्ष का धन्यवाद किया व विश्वास दिलाया कि वे पार्टी के हित में पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें