ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। पेड़ से लटका हुआ शादीशुदा महिला का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। घटना शनिवार की है। मिली जानकारी के अनुसार बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के पपरबा गांव के पास एक जंगल में एक महिला का पेड़ से लटकता हुआ शव बरामद किया गया है। बरामद महिला के शव की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के गंगटा गांव निवासी बबलू मरांडी की 35 वर्षीय पत्नी फूलन मरांडी के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस सक्रिय
होकर घटनास्थल पर पहुंची। जहां शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया है। हालांकि यह हत्या है या आत्महत्या इसका पर्दाफाश पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है। फिलहा बताया जा रहा है कि, घरेलू झगड़े की वजह से महिला ने आत्महत्या की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
रौशन कुमार,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें