Banka News: भागलपुर डीआईजी विवेकानंद सिंह ने किया बांका अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। भागलपुर प्रमंडल के डीआईजी विवेकानंद ने शनिवार को बांका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण किया।उनको पहुंचते ही पुलिस कार्यालय के जवानो ने गॉड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात डीआईजी विवेकानंद ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण किया और बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था कायम रखने हेतू पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशदिए। साथ ही उन्होंने 

अनुमंडल कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी किए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्यप्रकाश, एसडीपीओ बिपिन बिहारी, सर्किल इंस्पेक्टर सुबोध राव, वकील यादव, बांका थानाध्यक्ष शंभु नाथ यादव सहित पुलिस पदाधिकारियों मौजूद थे। समीक्षा के क्रम में डीआईजी विवेकानंद ने अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों को पुलिसिंग व्यवस्था को सख्त बनाने, अपराधियों की धरपकड़, अनुसंधान, सूचना तंत्र को मजबूत, अवैध कारोबारियों, बैंकों एवं चौक चौराहे पर संदिग्ध लोगों की गतिविधियाों पर नजर रखने की सलाह दिए।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें