ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। कांग्रेस कमेटी बांका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिले के गांधी चौक पर जुलूस निकालकर लोगों को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। विदित हो कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के ऊपर मानहानि के मामले में 2 साल की सजा पर रोक लगाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ऐतिहासिक निर्णय पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विजई जुलूस निकालकर एक दुसरे को मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कंचना कुमारी सिंह ने बताई की भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत मानहानि का केस फंसाकर उनके
छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक निर्णय से राहुल गांधी को राहत पहुंचा है। जिससे साबित होता है कि हमारे नेता की जो प्रतिबद्धता थी उसकी विजई हुई है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने साफ शब्दों में कहा था कि, हम किसी भी कीमत पर माफी नहीं मांगेंगे। चाहे मुझे जेल की सजा ही क्यों ना भुगतनी पड़े। आज हम सभी आनंदित हैं कि, वास्तव में हमारे नेता ने नफरत के बाजार में मोहब्बत का बीज बोया है। जिससे पूरे देशवासियों में खुशी की लहर है। इस निर्णय के उपलक्ष पर प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कंचना कुमारी दिवाकर यादव, कमलाकांत झा, संजय झा, मनीष कुमार घोष, सुबोध कुमार झा, आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें