Rewari News : मां भारती फाउंडेशन के स्वयंसेवकों ने वॉर मैमोरियल में चलाया स्वच्छता अभियान

रेवाड़ी डीएमसी उदय सिंह के दिशा निर्देशन में ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव के नेतृत्व में मां भारती फाउंडेशन के स्वयंसेवकों के साथ बावल रोड़ स्थित शहीदी स्मारक के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया गया। डीएमसी ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता संदेश दिया। डीएमसी ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में युवाओं की यह सराहनीय पहल है। सभी युवा बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है कि अपने शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे।



ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव ने बताया कि आज मां भारती फाउंडेशन संस्था के साथ मिलकर युवाओं ने शहीदी स्मारक को साफ किया। यह अभियान एक जन आंदोलन है जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यकता है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा जो भी स्वयंसेवक या आमजन हमारे अभियान से जुड़ना चाहते हमसे संपर्क कर सकते हैं। यह अभियान केवल किसी विभाग यह व्यक्ति का नहीं बल्कि हम सबका अभियान है और हम सबको मिलकर इसे सफल बनाना है।



संस्था के प्रधान सौरभ डागर ने कहा शहर को स्वच्छ बनाने में सभी युवाओं को आगे आना चाहिए। यह हम सबका नैतिक दायित्व है और हमें इसे निभाना चाहिए।



विशेष सहयोगी राकेश भार्गव ने कहा कि युवाओं का यह अभियान काफी सराहनीय है।नई पीढ़ी अपने सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी रूचि दिखा रहे यह हमारे समाज के लिए एक सकारात्मक बदलाव है।


इस अभियान में स्वयंसेवक अंकित, बलजीत, कुणाल, मंजीत डागर, दीपांशु, महेश, सुमित, संदीप, जीतू, महेश, जितेन्द्र, नेत्रपाल, कृष्ण सभरवाल, कृष्ण, दीपक गोठवाल आदि उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें