Pathargama News: प्रखंड 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक स्थगित




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को प्रखंड के सभागार में होने वाले प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार तथा पेयजल स्वच्छता विभाग के कनीय अभियंता और प्रखंड कृषि पदाधिकारी के अलावे अन्य किसी भी विभाग के पदाधिकारी अथवा उसके प्रतिनिधि के उपस्थित नहीं रहने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया गया| प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो ने बताया कि जब तमाम विभागों के पदाधिकारी अथवा उसके प्रतिनिधि मौजूद नहीं रहेंगे तो ऐसी स्थिति में बैठक करने का कोई औचित्य नहीं रह जाता है| उक्त आहूत 20 सूत्री की बैठक में 20 सूत्री उपाध्यक्ष बच्चन दर्वे, राजू हांसदा, मोहम्मद शमीम अख्तर, रामचंद्र मरांडी मोहम्मद मुजीब उर रहमान आदि मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें