Rewari News : डॉ. एमएल रंगा ने अहरोद व बासदूदा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी :: राजेश शर्मा :: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जो 3700 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली उसकी अभूतपूर्व सफलता के फल स्वरुप देश में एकतरफा कांग्रेस पार्टी की लहर चल रही है। उसी परिणाम स्वरुप कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी भारी संख्या में सीटो से विजय होकर सरकार बनी। जिसके बाद पार्टी के दिशा निर्देश पर प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम चल रहा है इसी क्रम में बावल विधानसभा  क्षेत्र के गावो में भी हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत जन सभाए आयोजित की जा रही हैं। पूर्व मंत्री डॉक्टर एम एल रंगा ने बुधवार को बावल विधानसभा में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के प्रभारी कांग्रेसी युवा नेता दिनेश राजेंद्र ठेकेदार के साथ बावल विधानसभा के क्षेत्र के गाँव बासदूदा व अहरोद पहुँचने पर भारी तादाद में लोगों ने फूल मालाओं से दोनों नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ रंगा ने कहा कि  भाजपा सरकार ने गरीब लोगों के खाते में 1500000 रुपए और दो करोड़ नौकरियां देने का वायदा करके धोखा किया है । वहीं दूसरी ओर महंगाई चरम सीमा पर है पेट्रोल-डीजल गैस के भावों में लगातार बढ़ोतरी करके आम जनता की कमर तोड़ दी है । दिनेश ठेकेदार ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है प्रतिदिन नए घोटाले सामने उजागर हो रहे हैं। वही प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के बीपीएल कार्ड,पेंशन व आयुष्मान कार्ड से नाम काटकर जनता के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परदेश कमेटी ने फैसला किया है कि प्रदेश सरकार ने जो गरीब लोगों के बीपीएल पेंशन वआयुष्मान कार्ड के नाम काट रही है उन सभी को दोबारा से जोड़ा जाएगा। 



इस अवसर पर नौबत सिंह यादव, सुमेर यादव, सूबेसिंह यादव फतेह सिंह पंच, एसडीओ एचडी यादव, विक्की पूर्व सरपंच,  सूबेसिंह नंबरदार, भीम सिंह सरपंच, जितेंद्र मुख्याध्यापक, विजय सिंह मुख्याध्यापक, लक्ष्मण मुख्याध्यापक, दयानंद एक्स सरपंच दल, अशोक यादव प्रिंसिपल, ताराचंद मुख्याध्यापक, राजेंद्र एक्स सरपंच, मोर सिंह, भंवर सिंह प्रधान, नानाजी कमेटी प्रधान ओमप्रकाश यादव, महावीर पंच, रवि प्रजापत, जितेंद्र, हरि सिंह, पूर्व सरपंच विजय शर्मा माजरा मास्टर राजकुमार,  फूल सिंह पंच, विनोद पंच, तुलाराम ,नंद लाल यादव, भूपेंद्र यादव व काशीराम पंच सहित भारी तादाद में लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें