Bounsi News: जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण हुआ संपन्न दिया गया प्रशिक्षण प्रमाण पत्र

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। बौंसी नगर पंचायत अंतर्गत पुरानी अस्पताल स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नवनिर्मित भवन में ग्राम कचहरी के नवनिर्वाचित उप सरपंचों को दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। मालूम हो कि 24 मई से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों सरपंच, पंच, ग्राम कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बांका जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के द्वारा विधिवत उद्घाटन के बाद आरंभ किया गया था। जो 27 जून मंगलवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद संपन्न हो गया। ज्ञात हो कि बांका नोडल पदाधिकारी सोनी कुमारी की मौजूदगी में सेवानिवृत्त जिला जज जीआर 



त्रिपाठी और रविंद्र मणि त्रिपाठी के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा था। जिसमें सेवानिवृत्त जिला जज के द्वारा जनप्रतिनिधियों को उनके कार्य एवं दायित्व के साथ-साथ न्याय एवं कचहरी न्यायालय की अवधारणा एवं महत्व, न्यायिक प्रक्रिया एवं सिविल संहिता, फौजदारी संहिता, निर्णय आलेख एवं मूट कोर्ट का गठन सहित अन्य विषयों पर विस्तार से सरल शब्दों में प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम किया गया है। मंगलवार को उपस्थित उप सरपंचों को अंतिम दिन के प्रशिक्षण के उपरांत सेवानिवृत्त जिला जज के हाथों सभी उप सरपंचों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर डीपीआरसी कर्मी दीनदयाल प्रकाश, मोहम्मद शादाब आलम, श्याम कुमार एवं सत्यनारायण कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें