Bounsi News: नगर पंचायत क्षेत्र में पहली बारिश ने ही सफाई व्यवस्था की खोली पोल, जलजमाव और गंदगी से लोग परेशान

ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। बौंसी प्रखंड नगर पंचायत में परिवर्तित होने के 2 वर्ष बाद भी यहां की सफाई व्यवस्था नहीं सुधर पाई है। बताते चलें कि, जगह-जगह गंदगी और अब बारिश की वजह से जलजमाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि, सफाई कर्मियों की कमी के कारण सभी वार्डों की नियत रूप से सफाई नहीं हो पा रही है। जलजमाव और गंदगी इन दिनों वार्डों की  परिचायक बनी हुई है। वार्ड संख्या 15 के लोग लंबे समय से जलजमाव का दंश झेल रहे हैं। खासकर थाना रोड से वार्ड संख्या 15 में आने वाले गली में बरसात के मौसम में 1 से 2 फीट पानी जमा हो जाता है। पानी के जमा हो जाने के कारण इस 



गली में लोगों को गंदे नाले के पानी में चल कर जाना होता है। विदित हो कि अत्यधिक वर्षा की वजह से नाले का गंदा पानी इस गली में जमा हो जाता है। ऐसे में बीमारी के साथ-साथ मच्छरों के पनपने का खतरा बना हुआ है। वार्ड संख्या 15 के रहने वाले लोगों ने बताया कि, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी के साथ-साथ वार्ड पार्षद भी इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। ऐसे में यह समस्या धीरे-धीरे जटिल होती जा रही है। विदित हो कि, अब तक सफाई का टेंडर नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से यह समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बताते चलें कि, नगर पंचायत में मात्र 30 सफाई कर्मी कार्यरत है। जिसमें से 6 सफाई कर्मी मंदार में काम कर रहे हैं। ऐसे में साफ सफाई की व्यवस्था में कमी आना स्वाभाविक है।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें