Katoria News: कांवरिया पथ में अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए प्रखंड मुख्यालय में लगाया जा रहा शिविर

ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। चार जुलाई से शुरु होने जा रहे प्रसिद्ध श्रावणी मेला में दुकानदारों के लिए बिजली विभाग की ओर से अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसके लिए प्रखंड मुख्यालय कटोरिया परिसर में मंगलवार को शिविर लगाया गया था, और बुधवार को भी शिविर का आयोजन किया जाएगा। मेला में दुकान लगाने वाले व्यवसाय अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए कटोरिया, चांदन एवं बेलहर 

प्रखंड मुख्यालय में आवेदन कर मेला में दुकान के लिए बिजली कनेक्शन करा सकते हैं। बुधवार को भी प्रखंड मुख्यालय परिसर में अस्थाई बिजली कनेक्शन के लिए शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार ने बताया कि दुकानदारों को मेला में दुकान के लिए अस्थाई बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। कटोरिया चांदन एवं बेलहर प्रखंड के दुकानदार शिविर में आकर अपना विद्युत कनेक्शन करा सकते हैं। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें