Pathargama News: बकरी को बचाने के चक्कर में मोटरसाइकिल सवार दो युवक घायल



     (घायल अशोक यादव और लालू यादव का फोटो)

ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अपराहन 5:30 बजे के आसपास बोहा ग्राम निवासी धनेश्वर यादव का 20 वर्षीय पुत्र अशोक यादव और उमाकांत यादव का 17 वर्षीय पुत्र लालू यादव बकरी बचाने के चक्कर में अपने गांव में ही मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया| दोनों घायल को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पथरगामा में लाया गया जहां उसका प्राथमिक उपचार डॉ मनीष कुमार ने किया| घायल अशोक यादव के सर और पैर में चोट आई है| जख्म में टांका लगाया गया है जबकि लालू यादव को आंशिक चोट आई है| घायल खतरे से बाहर बताया जाता है|

अमन राज, पथरगामा संवाददाता:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें