ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा पुलिस ने नाबालिक के साथ दुष्कर्म के मामले में एक नामजद अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विदित हो कि 10 दिन पूर्व बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। घटना में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया था और अनुसंधान आरंभ कर दिया था। बताया जाता है कि, घटना में संलिप्त हनुमत्ता गांव के पूरन यादव के पुत्र मंगरा यादव को अथक प्रयास के बाद पुलिस ने प्रखंड क्षेत्र के सांगा गांव समीप से गिरफ्तार कर लिया
है। बताया जाता है कि, आरोपी सांगा गांव में अपने रिश्तेदार के यहां छुपा हुआ था। थानाध्यक्ष मंटू कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो पाई है। थानाध्यक्ष के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मामले में कोठाडीह गांव के गोविंद यादव का पुत्र सुनील यादव फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही उक्त आरोपी की भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के बाद पीड़ित के परिजनों ने राहत का अनुभव किया है। लोगों ने इस मामले में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें