ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। शुक्रवार को महाप्रबंधक शम्भु कुमार पटेल,जिला उद्योग केंद्र बांका की अध्यक्षता में महिला आईटीआई बांका में बिहार स्टार्टअप नीति 2022 का एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उनके द्वारा कॉलेज के छात्रों के बीच बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के प्रावधानों को विस्तार से चर्चा की किया गया साथ ही छात्रों को अपने इनोवेटिव आइडिया को पोर्टल पर रिजिस्टर करने हेतु प्रेरित किया। प्रदीप कुमार उद्योग विस्तार पदाधिकारी बांका द्वारा बिहार स्टार्टअप नीति 2022 के सभी तकनिकी पहलुओं पर विस्तृत
रूप से जागरूक किया गया। प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया की उद्योग बिभाग बिहार सरकार द्वारा नये स्टार्ट अप को सीड कैपिटल के रूप में 10 लाख रुपया 10 सालो के लिये intrest free loan उपलब्ध कराई जाती है जिससे युवा अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं। मौके पर उपस्थित योगेंद्र कुमार उद्योग विस्तार पदाधिकारी द्वारा उद्योग विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में महिला उद्योग प्रशिक्षण संस्थान के प्रभारी प्राचार्य एवं मुख्य अनुदेशक भी मौजूद रहे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें