Rewari News : भाजपा नए राष्ट्र का निर्माण करने की ओर अग्रसर : हुकुम देव नारायण

 


ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : राजेश शर्मा : पद्मश्री पूर्व केंद्रीय मंत्री हुकुमदेव नारायण यादव ने कहा कि नए राष्ट्र का निर्माण करने की ओर भाजपा अग्रसर है।भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सेवा, सुशासन, कल्याणकारी व संगठनात्मक कार्य योजनाओं को लेकर आयोजित बैठक में उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के विकासात्मक कार्य, बेहतर सोच भारतीय संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया। इससे पूर्व उनका कार्यालय पहुंचने पर जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित टूरिस्ट पर्यटन विभाग के चेयरमैन डॉक्टर अरविंद यादव ने प्रीतम चौहान को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए  संगठन को मजबूत करने तथा सबको साथ ले कर चलने को कहा। जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने सभी को विश्वास दिलाया कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है वे उस भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि आज पूरे जिले में 300 से अधिक स्थानों पर मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सुना गया। उन्होंने जिला कार्यालय पहुंचने पर तथा कार्यकर्ताओं को  अपने वक्तव्य के माध्यम से प्रेरित करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री  तथा चेयरमैन अरविंद यादव का धन्यवाद किया। इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सरोज यादव, जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा, अशोक मुदगिल,  जिला उपाध्यक्ष सुनील ग्रोवर, अमित यादव, अजय कांटीवाल, जिला सचिव कुलदीप चौहान, डॉ सुभाष, प्रदेश कार्यकारिणी  सद्स्य हिमांशु पालीवाल, डॉ कविता गुप्ता, विस्तारक दलबीर चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रोहन, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, आईटी प्रमुख नवीन कुमार, सोशल मीडिया प्रमुख नीरू भारद्वाज, रामसिंह सामरिया, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जयवीर योगी, मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह भाला, इंद्र राव,  दयानंद सोनू, राजपाल सरपंच, मनोज सैनी, दीपक मंगला, हंस राज यादव, राममेहर यादव, रूचिका नागपाल, आर के जांगड़ा, सुंदर लाल बिठवाना, बिल्लू चौहान सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें