ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा से एक बड़ी घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। घटना बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा बाजार का है। बीते शुक्रवार को एक 30 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर ली। मृतक युवक की पहचान नारद भट्ट के पुत्र गौरव भट्ट के रूप में की गई है।घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक की अपनी पत्नी से साथ रामनवमी के दिन विवाद हुआ जिसके बाद वो घर से निकल गया था। वहीं शुक्रवार को युवक ने नारायणचक
गांव के समीप बबूल के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक को बबूल पेड़ में लटका देख कर स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। इधर इस घटना की खबर सुनते ही आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आनन-फानन में बबूल पेड़ से लटके युवक को नीचे उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।इधर घटना के बाद मृतक की पत्नी सुमन देवी पुत्री मुस्कान कुमारी, वैष्णवी कुमारी पुत्र टनटन कुमार भाई सौरभ कुमार सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी एवं ए एस आई अग्नि महेश झा के साथ सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया है। और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस मृतक के हर मामले की जांच कर रही है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें