ब्यूरो रिपोर्ट ग्राम समाचार बांका। शनिवार 29 अप्रैल को अनुमंडल स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम बांका जिले की टाउन हॉल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह बांका के पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव की अध्यक्षता में की गई। इस कार्यक्रम के तहत मौके पर मौजूद आरजेडी के गणमान्य जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। तत्पश्चात उनके परिजनों का बखान किए।साथ ही संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के पद चिन्हों को बखान करते हुए बताया कि आज जो भी कानून लागू है उनका ही बनाया हुआ है ,बाबा
साहब भीमराव अंबेडकर ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मौके पर पूर्व केंद्री मंत्री सह पूर्व सांसद जयप्रकाश नारायण यादव सहित वर्तमान विधायक धोरेया , बेलहर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रामदेव यादव ,भोला यादव,पूर्व मंत्री जावेद इकवाल, कटोरिया विधानसभा के पूर्व विधायका स्वीटी सीमा हेंब्रम,राजद जिला महासचिव बांका के मिठन यादव ,जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर , एवं सभी प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष एवम् जिलाके सभी प्रकोस्ट के अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पंचायत के पंचायत अध्यक्ष एवम् राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें