Rewari News : इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा का 29 वाँ दिन धर्मवीर गामड़िया ने कांग्रेस को छोड़ इनेलो ज्वाइन की



रेवाड़ी। परिवर्तन यात्रा के 29वें दिन इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने रेवाड़ी के कोसली हलके के गांव झाडोदा से हुंकार भरी। इस दौरान इनेलो पार्टी को एक बड़ी सफलता मिली जब धर्मवीर गामड़िया ने कांग्रेस को अलविदा कह इनेलो ज्वाइन की। धर्मवीर गामड़िया कुछ रोज़ पहले कांग्रेस में चले गये थे। इनेलो में घर वापसी पर धर्मवीर ने कहा कि कांग्रेस में जाना उनकी बड़ी भूल थी अब वो तन मन से अभय सिंह चौटाला के नेतृत्व में इनेलो पार्टी में काम करेंगे। अभय सिंह चौटाला ने भी गर्मजोशी से धर्मवीर व अन्य साथियों का स्वागत किया। परिवर्तन यात्रा में प्रदीप देशवाल, यशवीर देशवाल, सुभाष तंवर डोहकी, भूपेन्द्र राठी , राजेश मीरपुर, प्रवीण कुमार, मोनी मीरपुर, झाड़ौदा गाँव से धर्मबीर शर्मा, रामकुमार,अमृत सिंह, सूबे सिंह नम्बरदार,लाल सिंह, सजंय कुमार,पुरुषोत्तम सोनी कनुका व रामफल प्रजापति जिन्होंने कुछ दिन पहले ही ने कांग्रेस पार्टी को जॉइन किया था उन्होंने कांग्रेस छोड़कर इनेलो पार्टी में घर वापिसी की। वही श्याम नगर गाँव के युवा  साथियों राजबीर  सिंह, अरुण कुमार,दिनेश कुमार,अनिल कुमार,महेन्द्र कुमार,पंकज कुमार, विवेक कुमार ने चौ देवीलाल की नीतियों में विश्वास जताते हुए इनेलो पार्टी में आस्था व्यक्त की।



अभय सिंह चौटाला ने  गांव में परिवर्तन यात्रा के पहुंचने पर जोरदार स्वागत के लिए समस्त ग्रामीणों का आभार प्रकट किया। इसके बाद भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए अभय चौटाला ने कहा कि आज 8 बर्ष हो गए भाजपा का राज बने हुए। 3 वर्ष से प्रदेश में भाजपा- जजपा गठबंधन की सरकार है।8 साल में हमें किन हालात से गुजरना पड़ा, इसका जिक्र करूंगा तो बहुत लंबा समय लग जाएगा। इन 3 सालों की बात करें तो भाजपा-जजपा की सरकार ने कोई काम नहीं किया। तीन साल पहले देश के प्रधानमंंत्री ने वायदा किया था कि अगर किसान मेरी पार्टी को वोट डालेगा, मुझे देश की बागडोर सौंपेगा तो वे 2022 तक फसल की आय दोगुनी कर देंगे, किसानों को मालामाल कर देंगे। 

अभय चौटाला ने कहा कि 2022 तो चला गया, उन्होंने किसानों से सवाल किया क्या उनकी आय दोगुनी हुई या नहीं? इस पर किसानों ने एकस्वर में जवाब दिया कि बिलकुल नहीं। चौटाला ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी होना तो दूर, फसल की कीमत ही कम हो गई है। भाजपा राज में किसानों पर कर्जा बढ़ गया है। कर्जा जरूर तीन गुणा हो गया है। मंहगाई बढ़ गई है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पढ़े लिखे लोगों के पास रोजगार नहीं हैं। इनेलो प्रधान महासचिव ने कहा कि भाजपा के शासन में किसी तरह का कोई विकास नहीं हुआ। असली विकास पुरूष तो चौ. देवीलाल और चौ. ओमप्रकाश चौटाला थे, जिन्होंने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश की उन्नति व खुशहाली के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किए। अभय चौटाला ने झाडोदा के ग्रामीणों से कहा कि उनके गांव में जो बिजलीघर व अस्पताल है, वह चौटाला साहब की देन हैं। गांव के स्कूल अपग्रेड करने से लेकर सडक़ें तक सारे काम इनेलो शासन में ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सरकार झूठे वायदे कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। आज लंच का कार्यक्रम पार्टी के पुराने कार्यकर्ता बीरेन्द्र पँच व जगदीश, राजबीर  के परिवार द्वारा आयोजित किया गया।

   


    

अभय चौटाला ने कहा कि हमने लोगों से जो वायदा किया, उसे हर हाल में पूरा किया है। चौ. देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन शुरू करने, 10 हजार के कर्जे माफ करने व गरीब परिवार की लडक़ी की शादी में 5100 रू पए कन्यादान देने के तीन वायदे किए थे और इन तीनों वायदों को सरकार बनते ही पहली कलम से पूरा किया। अभय चौटाला ने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। 



भाजपा की कथनी व करनी एक नहीं हैं। भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बुजुर्गों की पेंशन व गरीबों के पीले कार्ड काटकर उनका अपमान किया है और ये लोग भाजपा को कतई माफ करने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो सरकार बनने पर नए सिरे से काटी गई पेंशन को ब्याज सहित लौटाया जाएगा और हर माह बुजुर्गों को 7500 रूपए पेंशन दी जाएगी। इनेलो नेता ने कहा कि मुफ्त सिलें डर देने की बात करने वाली भाजपा के राज में 400 वाला सिलेंडर 1200 रूपए का हो गया है। महिलाओं के मान सम्मान को ध्यान में रखते हुए इनेलो सरकार आने पर महिला को 1100 रूपए प्रतिमाह सम्मान भत्ता दिया जाएगा। अभय चौटाला ने उपस्थित युवाओं से कहा कि उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं। वे परिवर्तन लाने में अपनी भूमिका निभाएं। इनेलो के सत्ता में आने पर हर घर से योग्य युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। जो इससे वंचित रह गया, उसे भी मायूस नहीं होना पड़ेगा। सरकार ऐसे युवाओं को प्रतिमाह 21 हजार रूपा भत्ता देकर उनका मान सम्मान बढ़ाने का काम करेगी। उन्होंने सभी का आह्वान किया कि वे भाजपा के कुशासन के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने में अपनी महत्ती भूमिका अदा करें।

पद यात्रा में जिला प्रधान डॉ राजपाल यादव, प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट रजवन्त डहीनवाल, प्रधानमहासचिव एससी सेल संपत राम डहनवाल,धमबीर यादव पूर्व चैयरमेन, बावल हलका प्रधान रामकिशन छिल्लर,जगदीश प्रसाद डहीनवाल, कुलदीप यादव डहीना, शहरी प्रधान वरुण गाँधी,  युवा प्रधान नीरज डहनवाल ,युवा प्रधान कुलदीप यादव डहीना,किसान सेल संयोजक सुमेर सिंह बनीपुर, महिला प्रधान कमला शर्मा,  बुद्धिजीवी सेल संयोजक एडवोकेट सतीश यादव मीरपुर, बीसी सेल संयोजक हीरा लाल सैनी,, युवा शहरी प्रधान गौरव सैनी,  सवाचन्द नम्बरदार ललित नेहरा टिकला,जितेंद्र देशवाल,, ,सुरेंद्र डूडी, कैलाश सैनी, बी डी यादव, रविन्द्र नठेड़ा, संजय पहलवान, प्रदीप शर्मा, हलका प्रधान जस्सू राव मीरपुर, सुरेन्द्र कौर राठी,समय सिंह खेड़ी,सहित सैकडो कार्यकर्ता व पदाधिकारी परिवर्तन यात्रा में शामिल रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें