Godda News: गोड्डा बस स्टैंड से 10.05 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- मिली गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार महतो के द्वारा की गई छापामारी में बस स्टैंड यात्री शेड गोड्डा में ब्राउन शुगर बेच रहे एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया | छापामारी के दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी रंजीत कुमार चौधरी औषधि निरीक्षक गोड्डा तथा पुलिस बल साथ में थे | गिरफ्तार युवक की पहचान हंसडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिराजपुर निवासी किशोर झा का पुत्र सत्यप्रकाश सोनू के रूप में की गई | सोनू का वर्तमान पता साकेत पुरी वार्ड नंबर 7 गोड्डा है | तलाशी के दौरान उसके पास से अल्मुनियम फाइल में लिपटा हुआ 10.05 ग्राम ब्राउन सूगर और अल्मुनियम फाइल में लिपटा हुआ ₹5 का सिक्का तथा एक डिजिटल तराजू बरामद किया गया | गिरफ्तार सत्यप्रकाश सोनू को कांड संख्या 58/23 धारा 21 (बी), 22 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया|

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें