Godda News: सेवानिवृत्त सहायक निदेशक रेशम उद्योग को दी गई भावभीनी विदाई




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  सहायक निदेशक रेशम उधोग सह अग्र परियोजना पदाधिकारी गोड्डा अरुण नारायण जयसवाल के अवकाश प्राप्ति पर गोड्डा के पथरा शिल्क उत्पादन केंद्र के सभागार में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें विदाई दी गई। इस मौके पर सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त कर विदाई ले रहे अरुण नारायण जयसवाल ने काफी भावुक होकर कहा कि सेवा में रिटायरमेंट की प्रक्रिया चलती रहती है। मैं भी उसी की कड़ी हूं, लेकिन उन्होंने अपने कर्मियों से कहा कि हमेशा मस्त होकर रहिए कभी भी पस्त अपने को मत समझिए चाहे जैसी भी परिस्थिति जिवन में आ जाए। विदाई समारोह में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक जगन्नाथ दास अल्पसंख्यक आयोग के पुर्व सदस्य हाजी इकरारुल हसन आलम झारक्राफ्ट के सिनियर क्लस्टर मैनेजर अब्दुल कादिर बुनकर संघ के अध्यक्ष हाजी असगर अली मनीष कुमार कर्यालय कर्मी इकबाल जुनैद अंसारी प्रेम गगन नीरज प्रमोद कुमार आदी उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें