Godda News: रेडक्रॉस ने किया अपने उपाध्यक्ष का स्वागत




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  रेडक्रॉस गोड्डा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने नए उपाध्यक्ष सह अनुमण्डल पदाधिकारी जेसी विनीता केरकट्टा का पुष्पगुच्छ से स्वागत-अभिनंदन किया। बुधवार को अनुमण्डल पदाधिकारी के कार्यालय में आहूत अभिनंदन बैठक में रेडक्रॉस गोड्डा के सचिव सुरजीत झा, जिला प्रबन्ध समिति सदस्य आशुतोष झा, आजीवन सदस्य पूनम रंजन, अमित कुमार पांडेय, शशि कुमार माँझी एवं चन्दन कुमार मंडल शामिल हुए। सचिव श्री झा ने अपने स्वागत संबोधन में रेडक्रॉस की अद्यतन जानकारी देते हुए भविष्य के प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी भी दी। श्री मति केरकेट्टा ने भी रेडक्रॉस गोड्डा द्वारा सेवा भावना से किये गए अब तक के जनसरोकार से जुड़े कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए संगठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु उनके स्तर से हरसम्भव सहयोग की बात कही।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें