ग्राम समाचार,चांदन,बांका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च 2023 को बिहार दिवस के अवसर पर प्रखंड के दर्जन भर स्कूल के बच्चों ने अपने अपने क्षेत्र में प्रभातफेरी निकाल कर बिहार दिवस के अवसर पर प्रभातफेरी निकाल कर आम जन-मानस को स्वच्छ बिहार बनाने,बाल विवाह बंद करने,खुले में शौचालय नही जाने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। जिसमें आदर्श मध्य विद्यालय चांदन, कन्या मध्य विद्यालय चांदन, पारडीह जुगड़ी, प्राथमिक विद्यालय गौरी पुर, प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय कुसुमजोरी,गोड़ियारी सहित
सभी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने अपने विद्यालय के अंतर्गत सभी गांव में प्रभातफेरी का आयोजन किया। मुख्य आयोजन प्रखंड मुख्यालय के विद्यालय में निकाला गया जो अपने स्कूल से गांधी चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय होते हुए पांडेडीह और वापसी में बस स्टैंड तिवारी चौक होते हुए अपने विद्यालय तक आये। इसमे पूर्व प्रमुख पलटन प्रसाद यादव,मुखिया अनिल कुमार प्राचार्य आदित्य कुमार,पंकज पाण्डेय,घनश्याम पाण्डेय,रोहीत , शिक्षिका शशिकला,सुनीता,सुमन,सरिता और नीलम कुमारी उपस्थित थी।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें