Chandan News: बेमौसम की बरसात में किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। मौसम विभाग द्वारा अलर्ट किए गए चेतावनी देखने को मिल रही है लगातार दो तीन से हो रही बारिश ने एक बार फिर ठंड के आगोश में लोग समा गई है। वहीं चैत्र महीने में मौसम में हुए बदलाव से किसान चिंतित हैं। मौसम में हुए बदलाव ने एक बार फिर किसानों की दोहरी चिंता बढ़ा दी है। बारिश से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मौसम का यह बदलाव फसलों को नुकसान के साथ किसानों की धड़कन बढ़ा रहा हैं। प्रखंड क्षेत्र के किसानों की मानें तो तेज हवा बहने एवं बारिश होने से तैयार फसल को काफी नुकसान हो रहा है। किसानों ने यह भी कहा कि एक तो किसानों को बीज, खाद आदि महंगा मिलता है और ऊपर से फसलों को नीलगाय झुंड बनाकर 

नष्ट कर दे रहा हैै। किसानों की खेतों में सरसों की पकी फसल व गेहूं की फसल के गिरने की आशंका बनी हुई है। इन दिनों किसानों के खेतों में सरसों की पकी फसल व गेहूं की अधिकांश फसल बाली निकल आई है। गेहूं की बाली में दाने परिपक्व होने का समय चल रहा है। शुक्रवार  से क्षेत्र में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश हो रही है। अधिक वर्षा व हवा के चलने पर फसलों के नुकसान को लेकर किसान चिंतित है। गेहूं व सरसों की फसल के जमींदोज होने पर इनके उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है। लोगों का कहना है इसके पहले प्रयाप्त वर्षा नहीं होने से धान एवं मकई आदि फसलों से नुकसान मार झेल ही रहे थे, वहीं दूसरी ओर तीन दिनों से हो रही बेमौसम बारिश से रवि फ़सल में काफी नुकसान होने की संभावना बनी हुई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें