Bounsi News: सावित्रीबाई फुले मंच सहयोग संगठन ने मनाया माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथी परिनिर्वाण दिवस के रूप में

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। सावित्रीबाई फुले मंच सहयोग संगठन के कार्यालय भागलपुर रोड बौंसी काली मंदिर के सामने स्थानीय एक मेडिकल हॉल में शुक्रवार को माता सावित्रीबाई फुले की परिनिर्वाण दिवस समारोह आयोजित किया गया।  परिनिर्वान दिवस पर माता सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामदेव यादव ने किया। इस अवसर पर पठन-पाठन की सामग्री को  सैकड़ों वंचित बालक बालिकाओं के बीच नगर पंचायत बौंसी के 

मुख्य अध्यक्ष कोमल भारती के द्वारा वितरित किया गया। मंच संचालन सुबोध यादव ने किया। जबकि कार्यक्रम का समापन पंकज भारती, मंच के संस्थापक एवं महासचिव के द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि कोमल भारती को रंजना देवी के द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ता दिलीप कुमार भगत, श्रीकांत यादव,ब्यूटी कुमारी,अमरेंद्र कुमार भट्ट, संजू देवी, रेखा देवी, सोनी देवी, फुल कुमारी, रानी देवी, राजीव कुमार कुशवाहा, वरुण कुमार, अक्षय कुमार, संतोष कुमार, अमरेश कुमार एवं सैकड़ों बच्चों के साथ अन्य गार्जियन मौजूद थे।

कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बांका।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें