Rewari News : सुनील भार्गव ने सदर पुलिस क्वार्टर में लगाई गई सामग्री की जांच की मांग की



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हरियाणा रेड क्रॉस सोसाइटी के सीएसआर सब कमेटी के सदस्य ने मुख्यमंत्री गृहमंत्री व डीजीपी हरियाणा को लिखकर यह मांग की है कि सदर पुलिस क्वार्टर सन 2010 में पुलिस कर्मचारियों को अलॉट किए गए थे लेकिन आज इन क्वार्टरों की हालत काफी खराब हो रही है इसमें ने लगाई गई निर्माण सामग्री भी काफी घटिया लगी हुई है इन क्वार्टर में लगभग 55 से 60 पुलिस कर्मचारियों के परिवार रहते हैं जगह-जगह से मकानों में प्लास्टर टूटा हुआ है और वहीं पर पुलिस कर्मचारियों के परिवार रहने को मजबूर हैं।



पुलिस कर्मचारी मजबूर होकर उन मकानों में रहने के लिए मजबूर है क्योंकि जिन पुलिस कर्मचारियों को यह मकान में ले गए हैं उनका हाउस रेंट पुलिस कर्मचारियों को नहीं दिया जाता क्योंकि सरकार की तरफ से यह आलोट हुए हैं इन मकानों की इतनी हालत जर्जर हो चुकी है कि कभी भी मकान में सोने वालों के ऊपर प्लास्टर आकर गिर सकता है और वह चोट ग्रस्त हो सकते हैं पहले भी इन मकानों की शिकायत की गई थी पुलिस हाउसिंग सोसायटी द्वारा दिखावे के नाम पर रिपेयरिंग कर दी गई जिन पिलर पर मकान बने हुए हैं उनकी भी हालत खस्ता बनी हुई है बरसाती मौसम में अधिकतर मकानों में छतों से पानी टपकता रहता है। 



भार्गव ने मांग की है की इसमें लगी गई निर्माण सामग्री की जांच करवाई जाए वह दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जावे वह इन मकानों की तुरंत रिपेयरिंग की जावे ताकि पुलिस कर्मचारी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा सके हर रोज इनके परिवारों को चोट लगने का खतरा मंडराया रहता है तथा खतरे के साए में रहने को मजबूर है कई पुलिस कर्मचारी दबी जुबान में कहने को कहते हैं लेकिन वह खुलकर इसलिए नहीं कहते कि अधिकारी कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई ना कर दे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें