Rewari News : पूर्व मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया याद

ग्राम समाचार न्यूज रेवाड़ी  22  फरवरी- राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री पं. भगवत दयाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पंडित भगवत दयाल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में  नगर परिषद की  चेयरपर्सन पूनम यादव मुख्य अतिथि रहीं । अतिथि व संगठन के सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व मुख्यमंत्री पं.भगवत दयालय शर्मा को श्रद्धांजलि दी।



मुख्यातिथि चेयरपर्सन पूनम यादव  ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को गठित करने में पंडित भगवत दयाल शर्मा का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने मजदूरों व गरीबों के हक के लिए कार्य किया, जिसके चलते उन्हें गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। उन्होंने युवा पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।  इस मौके पर राष्ट्रपति अवार्डी पं. छाजूराम शर्मा, बलजीत यादव, नगर पार्षद भूपेंद्र गुप्ता,  आदि ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के महासचिव सतीश जोशी ने  कहा कि  राष्ट्र  आज  पंडित जी की पुण्यतिथि पर  उन्हें  याद कर रहा है। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा एडवोकेट ने कहा पंडित जी ने कभी  भी  छल कपट की राजनीति नहीं की अपने  मूल्यों से  कभी  समझौते  नहीं किया।

राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के उपाध्यक्ष रामदत्त भारद्वाज,कोषाध्यक्ष एस सी शर्मा, महामंत्री सुभाष चंद शर्मा, कार्यकारी सदस्य मनोज शर्मा, विकास भारद्वाज, जिला ब्राह्मण सभा के उपप्रधान दीपक मुदगिल, जगदीश शर्मा, बसन्त कुमार शर्मा, सोमदत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें