ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : कांग्रेस ओबीसी सेल के उपाध्यक्ष युवा नेता राव सचिन भुरथला ने कहा है कि ई टेंडरिंग और राइट टू रिकॉल प्रणाली सरपंचो के साथ सीधा विश्वासघात है और इससे ग्रामीण विकास कार्यो में बाधा आएगी।
एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा पंचायती राज संस्थाओं के सभी प्रतिनिधि जनता के वोटो से चुनकर आते है,इसलिए सरकार को कोई भी ऐसे नियम नही थोपने चाहिए जिससे जनप्रतिनिधियों द्वारा करवाये जा रहे विकास कार्यो में रुकावट पैदा करे। उन्होंने मांग की कि सरकार तुरन्त प्रभाव से ई टेंडरिंग ओर राइट टू काल प्रणाली को निरस्त करे।
सचिन भुरथला ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ भी दमनकारी नीति अपना रही है और उनकी आवाज को दबा रही है किंतु कांग्रेस पार्टी कर्मचारियों के हितों के साथ है और सरकार आने पर पुरानी पेंशन बहाली की जाएगी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें