ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। समकेतिक बाल विकास परियोजना की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वाति कुमारी के निर्देशानुसार बुधवार को बाल विवाह, दहेज़ प्रथा,जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ समुदाय में जागरूकता लाने हेतु समाज सुधार अभियान के तहत बौंसी प्रखंड में आगनवाड़ी सेविका एवं किशोर-किशोरियों के संग बेटी बचाओ बेटी पढाओ हेतु जागरूकता बैठक, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बौंसी विभा कुमारी की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास निगम के निदेश के आलोक में वन स्टॉप सेंटर की परामर्शी अंजना भारती एवं बुनियादी केंद्र की जिला प्रबंधक मुनमुन पाण्डेय और केयर गिवर अनुरेखा कुमारी कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मलित होकर बाल विवाह एवं दहेज़ प्रथा के खिलाफ जागरूक करते हुए लडकियों की शिक्षा, सुरक्षा, कौशल प्रशिक्षण एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। प्रथम संस्था के सुधांशु
शेखर और पंकज कुमार ने महिला हेल्पलाइन 181 तथा सरकार द्वारा जिले में संचालित महिला एवं किशोरी सशक्तिकरण के विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी दिया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बौंसी विभा कुमारी के नेतृत्व सभी सम्मानित सदस्यों, आगनवाडी सेविकाओ तथा किशोर किशोरियों को बेटियों एवं महिलाओ के अधिकारों एवं सम्मान की सुरक्षा तथा बाल विवाह, दहेज़ प्रथा के उन्मूलन के लिए शपथ दिलवाया गया। जागरूकता बैठक, मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा शपथ ग्रहण के बाद प्रखंड कार्यालय से किशोर किशोरियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समकेतिक बाल विकास परियोजना की महिला पर्यवेक्षिका सुजाता तिवारी, ज्योत्सना कुमारी, प्रधान सहायक रामनरेश प्रसाद, प्रखंड पोषण समन्वयक सुभाष कुमार, कार्यपालक सहायक अमित आर्य, उत्क्रमिक मध्य विद्यालय कन्या बग्दुम्बा के प्रधानाचार्य मो० फैयाज अहमद, शिक्षक रोशन कुमार, सेविका जानकी कुमारी, चंचला कुमारी, मीणा कुमारी, अजिता कुमारी एवं किशोर किशोरियों का सहयोग सराहनीय रहा।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें