Katoriya News: महिला ने पति एवं ससुर के विरुद्ध मारपीट करने का लगाया आरोप

ग्राम समाचार,कटोरिया,बांका। कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा गांव की अनीता देवी (25) ने पति अनिल यादव एवं ससुर के विरुद्ध कटोरिया थाना में मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए गए आवेदन में महिला ने बताया कि मुझे एक पुत्र एवं एक पुत्री है ।मेरे पति मायके से बाइक की मांग को लेकर हमेशा प्रताड़ित करते रहते हैं, और जान मारने का प्रयास करते हैं ।बुधवार को सुबह 7:00 बेवजह पति अनिल यादव ने ने पत्नीअनीता देवी के साथ मारपीट कर घर से बाहर करने की कोशिश की। जब पत्नी अनीता देवी ने विरोध किया तो पति ने महिला के मारपीट की। इसकी 

जानकारी अनीता देवी ने अपने माता पिता को दिया। माता पिता अपनी बेटी के ससुराल आ कर मामले को सुलझाना चाहा, लेकिन दामाद  ने लड़की के पिता की बात नहीं मानी ।लड़की ने आरोप लगाया कि 1 दिन पूर्व रात में जान मारने की नियत से पति ने बिजली का करंट भी महिला को लगाया। इसको लेकर महिला ने बुधवार को कटोरिया थाना में पति अनिल यादव एवं ससुर के विरुद्ध आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।  पति के द्वारा दोनों बच्चे को छीन लिया गया है, उन्होंने अपने आवेदन में बच्चे को दिलाने की भी मांग की है। कटोरिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें