ग्राम समाचार,चांदन,बांका। सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर सत्य प्रकाश के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान के नेतृत्व में एएसआई महेंद्र चौधरी एवं पुलिस बल के संयुक्त में चांदन देवघर मुख्य मार्ग के पांडेय डीह के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन
जांच के क्रम में सड़क पर चलने वाले दो पहिया चार पहिए एवं भारी वाहनों की सघन तलाशी ली गई। वहीं बाइक चालकों का हेलमेट डिक्की, डीएल, इंश्योरेंस पॉलिसी, आदि दस्तावेज का अवलोकन किया जिसमें 3 बाइक चालकों से यातायात नियम उल्लंघन के मामले में अलग-अलग कुल ₹3000 जुर्माना वसूला।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें