Chandan News: बेलहर विधायक मनोज यादव बाघमारी गांव पहुंचकर सुनी ग्रामीणों कि समस्या

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बेलहर विधायक मनोज यादव अपने समर्थकों के साथ चांदन प्रखंड क्षेत्र के  सिलजोरी पंचायत अंतर्गत बाघमारी गांव पहुंचकर लोगों का जन समस्या सुना। इस अवसर पर महागठबंधन के झारखंड देवघर के पूर्व विधायक सुरेश पासवान भी शामिल थे। ज्ञात हो कि बेलहर विधायक मनोज यादव की ग्रामीण दौरा होने की पूर्व में जानकारी होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के आसपास कई गांव के लोग उपस्थित होकर क्षेत्र की जन समस्या से अवगत कराया। खासकर  लोगो ने स्थानीय समस्या सबसे अधिक  पानी की समस्या को लेकर किया। जहां चापानल,औऱ नलजल की खराब होने स्थिति पर ध्यान 

आकृष्ट कराया। मौके से विधायक ने संबंधित पदाधिकारीयों से बात कर गर्मी आने से पूर्व  इसका निदान करने को निर्देश दिया। वहीं सड़क,शिक्षा,आंगनबाड़ी केंद्र, जनवितरण, की समस्या को भी सामने लाया। वहीं अन्य समस्या में जमीन पेंशन,सिचाई,की समस्या से भी विधायक अवगत हुए।और सभी समस्या से जल्द निदान का आश्वासन दिया।इस अवसर पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक भारती,अरविंद पांडेय,राजेन्द्र मंडल, तारिणी यादव, दक्षिणी वार्ने पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव, दक्षिणी बारने पंचायत के उप मुखिया सुजीत रामानी, पूर्व मुखिया कार्तिक दास, वर्तमान मुखिया गुलटन रजक, सत्तन यादव, सहित दर्जनों  जदयू कार्यकर्ता के साथ समर्थक उपस्थित थे।

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। 

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें