Rewari News : श्री राम जनसेवा ग्रुप ने गांव पाडला में पांचवीं गरीब बहन की शादी करवाई



समाज के लिए मिसाल बन रहा श्रीराम जनसेवा ग्रुप लगातार सराहनीय काम कर रहा है इसी कड़ी में श्री राम जन सेवा ग्रुप की ओर से गाँव पाडला में गरीब बहन की शादी के लिए आर्थिक मदद की। ग्रुप की युवा टीम क़ी ओर से कुल 15000₹ की नक़द राशि देकर मदद की तथा साथ ही 20 साड़ी देकर बहन की माता जी का सम्मान किया और आगे भी ज़िम्मेदारी निभाने का वादा किया। 



पाडला शादी में 5100₹ श्री राम जन सेवा ग्रूप, 7100₹ महादेव जन सेवा संगठन, 1100₹ परमजीत चौहान कुंडल, 1100₹ श्री राम जन सेवा ग्रूप नैचाना बावल, 1100₹ महेश सैनी पुत्र स्वर्गीय श्री हुकमचंद सैनी 1100₹ रविंद्र सरपंच माजरा क़ी तरफ़ से बिटिया की शादी में कन्यादान किया। श्री राम जन सेवा ग्रूप के प्रधान एवं युवा समाजसेवी  पवन चौहान, चिंटू बूडोली, टोनी नांधा, सचिन हरजीपुर, नवीन पाडला, शिवम् मनेठी, आदेश सीहा, बिटु बूडोलीं, विकास पाडला, रविंद्र सरपंच माजरा मोजुद रहे। सभी भाइयों का जिन्होंने कन्यादान करके बेटी का सहयोग किया उनका ह्रदय आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें