ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)। रविवार को महागामा स्थित सत्संग भवन से विशाल कलस शोभा यात्रा के साथ सात दिवसीय श्रीमद भगबत कथा माह यज्ञ का सुभारंभ हुआ।
जहां भरी संख्या में महिलाएं एवं कुमारी कन्याओ ने कलश यात्रा में भाग लिया और राधे राधे की जयकारा लगा कर अपने को धन्य किया।
मिली जानकारी के अनुसार सात दिनों तक चलने वाले श्रीमद भगबत कथा ज्ञान यज्ञ में बृंदावन से आए सुबोदानंद जी महाराज कथा वाचन करेगे।
यज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष मोहन केशरी ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले भगबत कथा का वचन दोपहर दो बजे से साम छः बजे तक चलेगा। जहां भक्त अपने परिवार मित्र के साथ आकर कथा का श्रवण कर लाभ उठाएं।
बताया कि इस यज्ञ के यजमान प्रदीप पोद्दार,बास्की भगत, अजय भगत है।
बताया कि श्रीमद भगबत कथा ज्ञान यज्ञ में नगर वासी धर्म प्रेमीयो का सराहनीय योगदान है।
ब्यूरो न्यूज, ग्राम समाचार महागामा (गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें