Bounsi News: भाजपा बौंसी मंडल की ओर से किया गया शिविर का आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंदार महोत्सव 2023 में भाजपा बौंसी मंडल की ओर से शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता बौंसी उत्तरी के मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार एवं बौंसी दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष पूरनलाल टूडू ने संयुक्त रूप से किया। इस शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने फीता काटकर  किया। उन्होंने कार्यकताओं को संबोधित करते हुए कहा की, मंदार महोत्सव में भाजपा का शिविर विगत 40 साल से होते आया है और शिविर के माध्यम से प्रखंड के सभी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात होती है और सभी का एकता ऐसे ही कायम 



रहे। मुख्य अतिथि के रुप में कटोरिया विधानसभा के विधायक डॉक्टर निक्की हेंब्रम उपस्थित हुई। इस आयोजन में भाजपा जिला महामंत्री दिगंबर यादव, उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा, रिपुसुदन सिंह, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष हीरो यादव, जिला भाजपा के कलामंच के अध्यक्ष महादेव शर्मा, बौंसी मंडल महामंत्री प्रकाश चौधरी,मंडल मंत्री अवधेश जी ,संजीत गुप्ता, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पंकज मांझी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष संध्या सिंह महामंत्री नीरू शर्मा, रेश्मी झा, कुसुम बाला सिन्हा,प्रतिमा घोष, बौंसी दक्षिणी के महामंत्री दिनेश यादव रंजीत, दिवाकर साह, झुनकी झा, मोहम्मद अजीज, मनमीत, मुन्ना, त्रिदेव मंडल, गौतम,उपेंद्र, कारू,बिहारी साह, अजय पासवान,विश्वनाथ राय एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें