Bounsi News: राजा हसन ने मंदार महोत्सव को बनाया यादगार

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्लेबैक सिंगर राजा हसन  अपने सूफी गायन ने अपने गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया तो दर्शक में एक लहर सी दौड़ गई। सर्द रात में राजा हसन के गीतों ने मंदार महोत्सव को यादगार बना दिया। सारेगामा फेम राजा हसन ने  दर्शकों को खूब  झुमाया। विदित हो कि राजा हसन एक प्लेबैक सिंगर हैं। जो मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर से हैं।  इसके बाद राजा हसन ने मंदार महोत्सव के सांस्कृतिक 

मंच से भारतीय शास्त्रीय संगीत के साथ-साथ सूफी संगीत से भी लोगो को  झुमाया। इससे पूर्व इसी मंच पर  बिहार के  प्रसिद्ध भोजपुरी प्ले बैक सिंगर सुमित  बाबा ने भी अपने गीतों का जलवा बिखेरा। आपने शराबबंदी पर हिट गाना जीना है तो पापा शराब नहीं पीना...  गाया तो दर्शक झूमने पर विवश हो गए मंच से शराबबंदी का संदेश सुमित बाबा  ने दिया। जबकि इसी मंच पर औरंगाबाद के नीरज कुमार का भी नृत्य का कार्यक्रम हुआ।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें