Bounsi News: पदयात्रा की तैयारियों में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

आयोजन स्थल पर  24 वर्ग फीट का मंच का निर्माण कराया जा रहा।मुख्य अतिथि का स्वागत संथाल नृत्य से  होगा। आयोजन स्थल से लेकर पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह तोरण व  तिरंगा झंडा से पटा रहेगा।

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में  होने वाले पदयात्रा की तैयारियों तेज हो गई है। मंदार पर्वत के समीप विशाल मंच का निर्माण किया जा रहा है। आयोजन स्थल पर कांग्रेस के पदयात्रा के बांका प्रभारी केसर कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, ललन  यादव सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में तैयारियां चल रही है।  मैदान के समतलीकरण के कार्य में जेसीबी को लगाया गया है। पूरे मैदान को समतल बनाया जा रहा है।  इसके अलावा लोगों के ठहरने, खाने  की व्यवस्था की भी तैयारियां की जा रही है।  इस आयोजन के बांका प्रभारी केसर कुमार सिंह ने बताया कि, यह एक बहुत बड़ा आयोजन है। जो बांका को मिला है। इसके लिए पूरे मार्ग पर  तैयारियां की जा रही है।  इस यात्रा के जरिए बिहार में पार्टी प्रभावी के तरीके से अपनी बात लोगों तक पहुंचाई जाएगी और उनसे जुड़ने का काम करेगी। आयोजन स्थल पर सभा मंच का निर्माण कराया जा रहा है जो 60 फीट बाई 40 फीट का होगा। जिस पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे  सहित कांग्रेस के 

तमाम दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे। अद्वैत मिशन हाई स्कूल प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पर हेलीकॉप्टर उतरेगा। भवन निर्माण विभाग के अभियंता  हेलीपैड स्थल एवं मंच के निर्माण कार्य का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि, आयोजन स्थल से लेकर पूरे यात्रा मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। पूरे मार्ग तिरंगा झंडा से पटा रहेगा। मुख्य अतिथि सहित अन्य नेताओं के स्वागत के लिए  आदिवासी नृत्य  के जरिए उनका स्वागत होगा।  महाराणा, औरिया, दफरपुर, बाराहाट, ढाका मोर, बांका सहित अन्य जगहों पर यात्रा का स्वागत भव्य तरीके से किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह तैयारियां की जा रही है।  प्रचार रथ गाड़ी गांव-गांव घूम कर लोगों को यात्रा में आने का आवाहन कर रही है। साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता विभिन्न गांव में जाकर लोगों से इस यात्रा में शामिल होने का भी अनुरोध कर रहे हैं। उम्मीद है काफी संख्या में लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।  इस अवसर पर मो कैसर खान, मोहन शर्मा, शशि भूषण पांडे, प्रो विश्वजीत सिंह, महेश झा, सुनैना झा,नारायण सिंह मनोज, बिंदा यादव  सहित अन्य मौजूद थे।

सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें