Rewari News : प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की 192वी जयंती धारूहेड़ा में भी धूमधाम से मनाई



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : 3 जनवरी को ज्योतिबा फुले पार्क धारुहेड़ा में भारत की प्रथम शिक्षित महिला माता सावित्रीबाई फुले की 192वी जयंती, सैनी सभा के प्रधान युद्धवीर सैनी कार्यकारिणी सहितऔर सैनी पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा के बच्चों ने केक काटकर जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई। प्रधान युद्धवीर सैनी माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित किए और बताया कि हम सभी को माता सावित्रीबाई फूले के पदचिन्ह पर चलना चाहिए।



सैनी सभा धारूहेड़ा के महासचिव मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित किए और बताया कि आज समाज में नारी शिक्षित है तो यह माता सावित्रीबाई फुले की देन है।

माता सावित्री बाई फुले की शादी छोटी उम्र 9 वर्ष में हो गई थी।

उस समय तक वह लिखना पढ़ना नहीं जानती थी। उनके इरादे मजबूत होने के कारण शादी के बाद भी उसने पढ़ना शुरू किया। पढ़ लिखकर भारत की प्रथम शिक्षित महिला बनी।

मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले ने सिर्फ शिक्षा के लिए ही संघर्ष नहीं किया बल्कि उन्होंने देश में कुरीतियों के खिलाफ भी आवाज बुलंद की, उन्होंने छुआछूत, बाल विवाह जैसी कुरीतियों का विरोध किया और उनके खिलाफ लड़ती रही। जीवन भर माता सावित्री बाई फुले ने महिलाओं के अधिकार के लिए संघर्ष किया।

अंत में मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी ने बताया कि माता सावित्रीबाई फुले का सपना तभी साकार होगा जब हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलेंगे और अपने बच्चों को शिक्षित करेंगे।



समाज के लोगों ने माता सावित्रीबाई फुले के चरणों में पुष्प अर्पित किए और उन्हें नमन किया। माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर सैनी सभा के प्रधान युद्धवीर सैनी, महासचिव मास्टर ब्रह्म प्रकाश सैनी,उप प्रधान महेंद्र सैनी, सुरेश सैनी, कोषाध्यक्ष सुमेर सैनी, प्रचार मंत्री उमेश सैनी, कार्यकारिणी सदस्य वीर सिंह सैनी, डा.सतवीर सैनी, राम प्रसाद सैनी मीडिया प्रभारी, मुख्य सलाहकार पूर्ण सैनी मालपुरा, किशन लाल सैनी पूर्व सरपंच मालपुरा, बिशंबर सैनी टेंट वाले, बिट्टू सैनी, मामन राम सैनी, त्रिलोक धारीवाल पार्षद, सैनी पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा विद्यार्थी तथा अन्य लोग उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें