ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। मंदार महोत्सव सह राजकीय बौंसी मेला का उद्घाटन शनिवार को आपदा प्रबंधन मंत्री सह बांका के प्रभारी मंत्री मो शाहनवाज आलम एवं लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज विधायक भूदेव चौधरी, मनोज यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संथाली नृत्य के जरिए मुख्य अतिथियों का स्वागत प्रवेश द्वार से लेकर कृषि प्रदर्शनी तक किया गया। जहां पर आपदा प्रबंधन मंत्री मोहम्मद शाहबाज आलम ने सबसे पहले मुनीश्वर कृषि प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद कृषि प्रदर्शनी में लगे विभिन्न कृषि उत्पादों के स्टाल का जाकर निरीक्षण किया। बाद में मदार महोत्सव के सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि, बांका देवभूमि है और यहाँ कि जनता भी देवतुल्य है। ऐसे में इस बांका जिले के विकास के लिए मैं कृतसंकल्पित हूं। बौंसी मेला सम्पूर्ण बिहार का सबसे बड़ा मेला है। इस मेले के आयोजन के लिए जितनी भी व्यवस्थाएं होंगी वह सरकार करेगी। बांका में पर्यटन की जितनी भी संभावनाएं होंगी। उन्हें
पूरी करने के लिए हम तत्पर रहेंगे और सभी विधायकों एवं मंत्री का सहयोग लेकर यहां का विकास करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसका लाभ बांका वासियों को मिल रहा है। प्रभारी मंत्री होने के नाते हमारा दायित्व है कि, उन सभी योजनाओं को यहां पर धरातल पर उतार सकूं। मंदार महोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज ने उपस्थित लोगों को कहा कि मंदार हमारी पहचान है। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि जब उन्हें ग्रामीण कार्य मंत्री का प्रभार मिला बांका में सड़कों का जाल बिछाया गया है। 500 करोड़ की योजनाएं यहां पर उतारी गई जो अभी चल रही है और कुछ पर काम चालू होना है। विधायक मनोज यादव ने सरकार कि उपलब्धिया गिनायी और कहा बांका में पर्यटन में काफी विकाश हुआ है और झरना जैसे मेल को विकसित करने की जरूरत है। भूदेव चौधरी ने कहा कि बौसी मेला मैं 22 सालों से आ रहा हूं और कोरोना के समाप्ति के बाद यह मेला भव्य तरीके से आयोजित हुआ है। लोग मेले का खूब आनंद लें। साथ ही उन्होंने अपने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई। डीएम अंशुल कुमार ने स्वागत करते हुए बांका जिले में चलाई जा रही सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि बांका में मेला एवं पर्यटन के विकास के लिए कई कार्य हुए हैं। वहीं इससे पूर्व मंत्री एवं अन्य अतिथियों ने मंदार के समीप आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज में लगे ग्राम श्री मेले का उद्घाटन किया। प्रमुख बिरसा सोरेन, नगर पंचायत अध्यक्ष कोमल भारती ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन एडीएम माधव कुमार सिंह ने किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक भोला प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष गुंजन कुमारी सहित अन्य मौजूद थे। विदित हो कि 2 वर्ष के बाद बौंसी मेले का आयोजन होने से मंदार क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में काफी उत्साह था।
सोनू गुप्ता,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें