ग्राम समाचार,चांदन,बांका। लगातार तापमान गिरावट को देखते हुए बेलहर विधायक मनोज यादव ने दूरभाष पर जिले के बेलहर, फुल्लीडुमर एवं चांदन प्रखंड के अंचलाधिकारी को अलाव जलवाने की निर्देश दिया। ज्ञात हो कि 1 जनवरी 2023 से लगातार शितलहरी से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। तापमान में गिरावट जारी रहने से रोज मर्रा काम करने वाले व्यक्ति पर काफी असर पड़ता नजर आ रहा। लोगों इस कड़ाके की ठंड को लेकर घर में दुबकने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी प्रशासन द्वारा ठंड से निजात दिलाने के लिए हर वर्ष अलावा जलवाने की
व्यवस्था कराई जाती थी, लेकिन इस बार प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जिसकी सूचना पर बेलहर विधायक मनोज यादव ने क्षेत्राधिकार सिओ को जगह-जगह अलाव जलवाने की आदेश दूरभाष दिया गया है। जिससे क्षेत्र के लोगों ठंड से राहत मिले, अब देखना है कि इस आदेश को सिओ द्वारा किस प्रकार अलाव जलवाने में सक्षम होते हैं, वैसे तो कुछ दिनों पूर्व चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य द्वारा प्रखंड मुख्यालय स्थित कई जगहों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था कराया गया था। जिसे स्थानीय लोगों ने खाना पुर्ति करने की बात कही थी।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें