Pathargama News: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्मदिन मनाया गया



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- भाजपा प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम भी किया गया| सबसे पहले उनके तस्वीर पर माल्यार्पण की गई एवं उसके दिए गए पगचिन्ह पर चलने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया|

इस कार्यक्रम के बाद भाजपा ओबीसी जिला अध्यक्ष सुबोध साह के आवास पर प्रधानमंत्री मन की बात को सुनी गई| कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फुल कुमारी, जिला कार्यसमिति सदस्य संजीव सिंह, प्रखंड महामंत्री संजय झा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत, प्रखंड मंत्री गोपाल भगत, वीरेंद्र साह, मदन साह सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे|

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें