Jamshedpur News: झारखंड के किसान,शिक्षक एवं संस्कृति कर्मी का एक प्रतिनिधिमंडल गुजरात रवाना, किसान एवं संस्कृति सम्मेलन में भाग लेंगे

 

ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से आधुनिक खेती-किसानी की गुर सिखाने  एवं संस्कृति संवाद करने के उद्देश्य से किसान, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं संस्कृति कर्मी की एक प्रतिनिधिमंडल आज तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर टाटानगर रेलवे स्टेशन से  रवाना हुए. प्रतिनिधिमंडल गुजरात के  आदिवासीयों के द्वारा सुरत में आयोजित किसान एवं संस्कृति सम्मेलन में शामिल होंगे. गुजरात के संस्कृति और झारखंड के संस्कृति का एक दुसरे  से साझा करेगें. सम्मेलन में सामाजिक और  आर्थिक  सशक्तिकरण पर  विस्तृत चर्चा होगी. प्रतिनिधिमंडल में जितराई हांसदा, महात्मा टुडू,सुशील हांसदा, अनिता मुर्मू, लक्ष्मी हांसदा, गणेश मुर्मू, सुधान हांसदा, शंकर चन्द्र मुर्मू, चन्द्र मोहन हेम्ब्रम, राजेश कुमार किस्कू,मानिक हांसदा,दाखिन टुडू, संतोष सोरेन,गोपी हांसदा, मनोज हांसदा, संजय हांसदा विशाल मार्डी, ज्ञानरंजन मुर्मू, ठाकुर प्रसाद मुर्मू गोविंद हेम्ब्रोम, हिरण्यमय दास, एवं लंकेश्वर टुडू, शामिल हैं.

  कालीदास मुर्मू जमशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें