ग्राम समाचार,चांदन,बांका। एसकेपी विद्या विहार के फाउंडर संस्थापक स्व बाबू वृकोदर सिंह चौहान की धर्मपत्नी प्रेमलता सिंह चौहान का निधन कोलकाता के अपोलो अस्पताल में हो गया।वो लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। लगभग 82 वर्ष की आयु में आज अनंत यात्रा पर निकल गए। एसकेपी परिवार राजपुर, भागलपुर, बांका ,देवघर, दुमका, बौंसी ,अमरपुर, कटिहार, समेत तमाम परिवारिक संस्थान की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया जा रहा है। आशय की जानकारी देते हुए जीव विज्ञान शिक्षक सह जिला पार्यावरण विशेषज्ञ व भारतीय रेड
क्रॉस सोसायटी बांका के जिला इकाई प्रबंध कमेटी सदस्य प्रवीण कुमार प्रणव ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर को विधिवत रविवार 1 जनवरी 2023 को बरारी घाट के पवित्र पावन गंगा नदी तट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। इनके निधन से सभी विद्यालय परिवार तथा परिजनों व ग्रामीणों में शोक की लहर है। शोकाकुल परिवार में श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, सचिंद्र सिंह,विराट कुमार सिंह, अनुराग कुमार सिंह, विशाल कुमार सिंह, रणविजय सिंह, प्रभंजन सिंह, उमाकांत सिंह, राकेश सिंह, अभिषेक सिंह ,प्रशांत विक्रम, आदित्य विक्रम, निशांत विक्रम, मणिकांत विक्रम, रुपेश कुमार सिंह सहित समस्त ज्येष्ठगौर राजपुर ग्रामवासियों व परिजन शामिल है।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें