Chandan News: सुइया थाना परिसर 10 जरूरतमंदों के बीच चांदन सिओ ने बांटे कंबल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। लगातार चार दिनों से पछिया हवा के कारण तापमान में गिरावट और सर्दी के बढ़ते सितम के बीच जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य के नेतृत्व मेंं जन कल्याण योजना के तहत शनिवार 31 दिसंबर 2022 को सुइया थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ए एस आई शिवराज उरांव के संयुक्त में सुइया थाना क्षेत्र 10 जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया 

गया। विदित हो कि बढ़ते कप कपाती ठंड को देखते जन कल्याण की ओर से सिओ प्रशांत शांडिल्य के हाथों कंबल पाकर लोग गदगद दिखे। वहीं उनकी जिदगी में गर्माहट आई। इनमें कुछ ऐसे भी लोग थे जो ठंड से बेहाल थे।कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार जताया। इधर, सिओ प्रशांत शांडिल्य ने प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर ठंड के मद्देनजर की गई अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अलाव जलवाने की बात कही। जिससे ठंड से लोगों को राहत मिल सके। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें