Chandan News: 15 जरूरतमंदों के बीच चांदन सिओ ने बांटे कंबल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। तापमान में लगातार जारी गिरावट और सर्दी के बढ़ते सितम के बीच जिला अधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चांदन सिओ प्रशांत शांडिल्य के नेतृत्व मेंं जन कल्याण योजना के तहत शनिवार 31 दिसंबर 2022 को आंन्दपुर ओ पी क्षेत्र विभिन्न गांव के जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया, कंबल वितरण में मुख्य रूप से राजस्व कर्मचारी मुकेश कुमार एवं दीनानाथ झा के उपस्थिति में वितरण किया गया। इस मौके पर दक्षिणी बारने पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सह समाजसेवी छोटेलाल भगत, ग्रामीण हिरा लाल यादव,लालो यादव, आदि मौजूद थे। विदित हो कि बढ़ते कप कपाती ठंड को देखते जन कल्याण की ओर से सिओ प्रशांत शांडिल्य के नेतृत्व में राजस्व कर्मचारी के हाथों कंबल पाकर लोग गदगद दिखे। वहीं उनकी जिदगी में गर्माहट आई। इनमें कुछ ऐसे भी लोग थे जो ठंड से बेहाल थे।

कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं ने सरकार के प्रति आभार जताया। इस योजना से लाभान्वित दक्षिणी बारने पंचायत के नोनिया गांव निवासी 1. मीना कली देवी पति स्वर्गीय मदन खैरा, 2.सरस्वती देवी सरजू खैरा,3. पतिया देवी धनेश्वर यादव, 4.सतनी देवी पति कोको यादव, 5.कमली देवी पति दासो महतो, गर्भूडीह गांव के 6.मानको सोरेन पति रशिका बेसरा, 7.बड़की हांसदा पति रुशण सोरेन,8.बड़की मूर्मू पति मंगल बैसरा,9.बाबुलाल बास्की पिता बुलू बास्की, मंझली गांव के 10.दुलारी देवी पति बालदेव दास,11.मंति देवी पति रोहन दास,भैरोपुर के 12.शकुंतला देवी 13. झुमरी देवी पति स्वर्गीय रामदास एवं जंघिरा गांव के 14.भुलिया देवी पति महादेव पंडित, वहीं असौड़ा पंचायत के 15.कोशल्या देवी पति चंद्रिका दास कुल 15 लोगों को कंबल वितरण किया गया। इधर, सिओ प्रशांत शांडिल्य ने प्रखंड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर ठंड के मद्देनजर की गई अलाव की व्यवस्था का जायजा लिया। अलाव जलवाने की बात कही। जिससे ठंड से लोगों को राहत मिल सके। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें