Bounsi News: जनता दरबार का किया गया आयोजन

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार का आयोजन अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े करीब एक दर्जन मामले आए। भूमि विवाद से जुड़े दो मामलों का निष्पादन ऑन द स्पॉट कर दिया गया। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने 

बताया कि, भूमि विवाद से जुड़े दो मामले का निष्पादन किया गया है। अन्य मामलों में नोटिस दी गई है। जिसका निष्पादन अगले जनता दरबार में किया जाएगा। मालूम हो कि भूमि विवाद से जुड़े मामले का निष्पादन प्रत्येक शनिवार को जनता दरबार आयोजित कर किया जाता है। इस मौके पर अवर निरीक्षक ज्योति कुमारी सहित काफी संख्या में फरियादी मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें